चित्तौड़गढ़: नेतावल महाराज मे पिलाई के लिये खेत पर गया युवक करंट के झटके से अचेत, अस्पताल लाते रास्ते में थम गई सांसे
चंदेरिया थाना क्षेत्र में खेत पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के चलते मोटर के स्टारटर पर पानी जमा हुआ था, जैसे ही स्विच दबाया लाइन में फलतान के साथ करंट के झटके से अचेत हो गए। हालांकि खेत पर मौजूद लोग तत्काल ही अस्पताल ले आए लेकिन बीच रास्ते ही उनकी सांसे थम गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो के सुपुर्द किया।