चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जेल में क्षमता से कहीं अधिक कैदी, जेल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए- चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज विधानसभा में जिला जेल की कमियो का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके लंबे समय से क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण स्थानीय कैदियों को बाहर भेजना पड़ रहा है। जबकि नई जेल के निर्माण के लिए सेगवा में जमीन आवंटित हो चुकी है लेकिन कब्जों के चलते भवन का निर्माण अटका है। ऐसे में नई जमीन आवंटित की जाए।