चित्तौड़गढ़: शहर में गांव में हो रही बिजली कटौती को लेकर विधानसभा में चंद्रभान सिंह आक्या ने उठाया मुद्दा
चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए इसे ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होने सदन में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट की सराहना करते हुए इसे धरातल से जुड़ा बजट बताया। साथ ही उन्होने बिजली कटोती की समस्या की और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहां कि गांवो में आज भी 3 से 5 घण्टे बिजली की कटोती की जा रही है।