चित्तौड़गढ़: DOIT सभागार में आयोजित आधार निगरानी समिति की बैठक में पंजीकरण की वर्तमान स्थिति और संतृप्ति उपायों पर हुई चर्चा
डीओआईटी सभा कक्ष में आज हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में आधार पंजीकरण की वर्तमान स्थिति और संतृप्ति की दिशा में किए जाने वाले उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी बिनु देवल की अध्यक्षता में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण संबंधी उठाए गए कदमों पर चर्चा की गई।