चित्तौड़गढ़: डीआरडीए सभागार में स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्व
स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार द्वारा आज ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली गई। इस दौरान समारोह स्थल पर व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई एवं अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंप गए।