पांवटा साहिब: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कारगिल वीर जवानों को श्रद्धांजलि और पानी बचाने का संदेश दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और लोकल फॉर वोकल के साथ मानसून में पानी बचाने पर जोर दिया। पांवटा साहिब में भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ यह कार्यक्रम सुना।