सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नज़रुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिटी अख्तर को 14 अक्टूबर को मौत की सजा दी गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मक्का की पवित्र मस्जिद में अश्लील हरकत करने के आरोप में उन्हें फांसी दी गई थी। हालांकि, सऊदी प्रशासन के आधिकारिक बयान में अपराध का स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है। वहीं, नज़रुल के परिवार ने इन दावों को खारिज करते हुए साजिश का आरोप लगाया है। इस मामले में बांग्लादेश सरकार ने भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि दोनों नागरिकों को दी गई सजा की जानकारी बांग्लादेशी दूतावास को नहीं दी गई। अब सऊदी अरब के सामने यह मामला उठाया गया है।
#SaudiArabia #Bangladesh #Mecca #Makkah #SaudiArabiaNews #BangladeshNews #DeathPenalty #TazirLaw
[Saudi Arabia Bangladesh News, Bangladesh Citizens Executed, Mecca Mosque Case, Makkah News, Nazrul Islam Abdul Bashir, Siti Akhtar, Saudi Arabia Death Penalty, Tazir Law Explained]