नरवल: महाराजपुर में बकरी चराने गई 14 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई 14 वर्ष की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना प्रभारी ने सोमवार रात 11:45 बजे बताया बच्चों के पिता रामनरेश रैदास की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपनिरीक्षक प्रभाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए लगाया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।