नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज के दौरान हुआ निधन
महाराजपुर थाना क्षेत्र एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सरसौल गांव की रहने वाली बेबी अपने देवर कल्लू के साथ बुधवार को कानपुर से इलाज करवाकर घर लौट रही थीं। रुमा के पास एक बंदर अचानक बाइक पर कूद गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। हादसे में बेबी को गंभीर चोटें आईं हैं। इलाज के दौरान देर रात 11 बजे महिला की मौत हो गई।