नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
महाराजपुर थाना के कुड़वा गांव में शुक्रवार को व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला,जिसके बाद मृतक के परिवार ने स्थानीय दुकानदार और उसके दो बेटों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने शुक्रवार 1:00 बजे जानकारी दी कि, प्रकरण की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।