भानपुरा: श्रीनगर से मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक निकली चुनरी यात्रा, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ व मित्र मंडल ने किया भव्य स्वागत
ग्राम श्रीनगर से जगत जननी मां दुधाखेड़ी माताजी के मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु मां दुधाखेड़ी माताजी के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ एवं उनके मित्र मंडल द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा की।