100 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोज़र से APCR नाराज़
नदीम खान बोले—सरकार खुलेआम जंग का ऐलान करे
सहारनपुर में 100 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को ढहाए जाने के मामले में APCR के सेक्रेटरी नदीम खान ने कड़ा रोष जाहिर किया है। उन्होंने ‘इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन’ लिखते हुए इस कार्रवाई को मुसलमानों के खिलाफ सीधे युद्ध का ऐलान बताया।
नदीम खान का आरोप है कि जिस जमीन पर करीब 100 साल से मस्जिद मौजूद थी, उसे अचानक एक अधिकारी ने अवैध करार दे दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपील को गुरुवार को खारिज किया गया, ताकि वीकेंड में हाईकोर्ट बंद रहने का फायदा उठाया जा सके।
नदीम खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में मस्जिद को सिर्फ सील किए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन सुबह करीब 5 बजे लोगों के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर मस्जिद पर बुलडोज़र चला दिया गया।
उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को साजिश करार देते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर मुसलमा�