14 अक्टूबर को औरंगाबाद में होने वाले लोहार अधिकार महासम्मेलन को लेकर संपर्क अभियान लगातार जारी है।
महिला जिला अध्यक्ष इंदु देवी के नेतृत्व में लोहार समाज के बीच पहुंचकर महासम्मेलन को लेकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में संपर्क अभियान के दौरान लोहार समाज की टीम गांव गांव पहुंची, जहां समाज के लोगों से महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
महासम्मेलन का उद्देश्य लोहार समाज के अधिकार, सम्मान और हक की आवाज को मजबूत करना है। समाज के लोगों से एकजुट होकर 14 अक्टूबर को औरंगाबाद पहुंचने का आह्वान किया गया।
📍 स्थान: औरंगाबाद
📅 तारीख: 14 अक्टूबर 2026
📢 आयोजन: लोहार अधिकार महासम्मेलन
👩💼 नेतृत्व: महिला जिला अध्यक्ष इंदु देवी
एकजुट होगा लोहार समाज, बुलंद होगी अधिकार की आवाज। Raushan Kumar अपना लोहार