राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची औरंगाबाद, नशे के खिलाफ दिया 'Fight Against Drugs' का संदेश।
औरंगाबाद में आज दिनांक 14.10.2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली औरंगाबाद पहुंची। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 'Fight Against Drugs' का संदेश लेकर निकली इस रैली का औरंगाबाद पुलिस द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया था, लेकिन आज 'सूखा नशा' समाज को अंदर से खोखला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण के लिए देश का नशामुक्त होना अनिवार्य है। औरंगाबाद पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसमें आम नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।
रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।