लालबर्रा: धरपीवाड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल
लालबर्रा-वारासिवनी मार्ग पर ग्राम धरपीवाड़ा के पास 4 अप्रैल शनिवार दोपहर 02 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक अनियंत्रित होने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चालक किशोर नागेश्वर (39 वर्ष), पिता श्रावण नागेश्वर, अपनी माँ निर्मला नागेश्वर (55 वर्ष) और 6 वर्षीय पुत्री आरोही नागेश्वर के साथ मोहगाँव जाम से अपने गृह ग्रा