नदबई: नगला बख्ता में 4 बीघा कड़बी में लगी आग, 20 हजार का नुकसान, दमकल ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग
नदबई क्षेत्र के गांव नगला बख्ता में रविवार को सड़क किनारे खेत में रखी करीब 4 बीघा की कड़बी में अचानक भीषण आग लग गई। कड़बी में आग की लपटें उठती देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।