रामगढ़ शेखावटी: बीबीपुर छोटा गांव में भरा गया सवा करोड़ रुपए का मायरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सीकर जिले के बीबीपुर छोटा गांव में एक शादी में सवा करोड रुपए का मायरा भरा गया है। इस संबंध में मायरे का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार झाबर सिंह बिजारणिया की पोती की शादी में झुंझुनू जिले के भीकमसर गांव के रहने वाले घायल परिवार की ओर से यह मायरा भर गया।