रामगढ़ शेखावटी: थेथलिया गांव में रॉयल ग्रीन याराना सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को उपलब्ध करवाई आर्थिक मदद
सीकर जिले के थेथलिया गांव में शनिवार को रॉयल ग्रीन याराना सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गंभीर बीमारी से पीड़ित एक युवक के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने के साथ राशन का सामान उपलब्ध करवाया। समिति के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद समिति की ओर से परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ जरूर का सामान उपलब्ध करवाया गया है।