रामगढ़ शेखावटी: नगर पालिका के सामने शिवरात्रि के अवसर पर धमाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के नगर पालिका के सामने आज शिवरात्रि के अवसर पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धमाल कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने ढप के माध्यम से सुंदर धमाल एवं फाग उत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।