हसपुरा: हसपुरा में सड़क जाम की समस्या से मिलेगा निजात, 5 अक्टूबर सोमवार को सीओ के नेतृत्व में चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान
हसपुरा बाजार के सभी सड़कों में इन दिनों अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है।जिसे लेकर सीओ सुनील कुमार ने रविवार को बताया कि 5 अक्टूबर सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।