छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम उस वक्त राहगीरों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक तेंदुआ बीच सड़क पर टहलता हुआ नजर आया। सड़क पर तेंदुए की इस शाही चाल को देखकर वाहन चालकों ने एहतियातन अपनी गाड़ियां वहीं रोक दीं।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन (कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र) की इस घटना को राहगीरों ने तुरंत अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। तेंदुआ कुछ देर तक बिना किसी डर के सड़क पर विचरण करता रहा और फिर शांत भाव से वापस जंगल की ओर लौट गया।
#Gariaband #ChhattisgarhNews #LeopardSpotted #UdantiSitanadiTigerReserve #WildlifeCG #Mainpur #BreakingNewsCG #ChhattisgarhWildlife #JungleSafari #ViralVideo #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Nov 19, 2026