प्रतापगढ़: हरिहर रामपुर खूझी गाँव के छात्र ने शिक्षक पर पिटाई का आरोप लगाया, पुलिस को दी गई तहरीर
मान्धाता थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में हरिहर रामपुर खूझी गांव का मो अयान कक्षा 11 में पढ़ता है। विगत कई दिनों से वह विद्यालय पारिवारिक कारणों के चलते नहीं जा रहा था।आरोप है कि बुधवार को स्कूल के शिक्षक ने उसे दबोच कर विद्यालय में जमकर पिटाई किए। गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे मामले की शिकायत है छात्र के पिता मोहम्मद नावेद ने पुलिस की है ।