घोसी: सोहिलपुर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की नकदी सहित लाखों के आभूषण किए चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ghosi, Mau | Apr 22, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोहिलपुर में बन्द घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखें 2 लाख नगदी सहित लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है। सोहिलपुर निवासी छोटेलाल चौहान गांव में ही मकान बनवाकर रहते है।