पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहारपुर गांव में मक्का के खेत में मिला मासूम आरोही का शव, वह चार दिन से लापता थी
गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहारपुर गांव से 4 दिन पहले लापता हुई 3 वर्षीय आरोही का शव मंगलवार सुबह मक्का के खेत में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ओ.पी. सिंह ने बताया कि 5 सदस्यीय चिकित्सीय पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।