शाजापुर: शाजापुर के विजय नगर क्षेत्र में सूने घर में हुई चोरी की वारदात, 4000 रुपये और सोने की अंगूठी ले गए चोर
शाजापुर के लालघाटी थाना इलाके के विजयनगर क्षेत्र में सूने घर में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया। चोर घर के अंदर रखें 4000 रुपये और सोने की एक अंगूठी चुरा कर ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी लगने पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पुलिस ने शुरू की है।