शाजापुर: एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत स्थानीय भैरव डूंगरी पर 3000 से अधिक पौधे रोपित
एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से शाजापुर में भैरव डूंगरी पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां तीन हजार से अधिक पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, शहरवासी,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शाजापुर शहर को हरा भरा बनाने के लिए सभी ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।