शाजापुर: शाजापुर के सीएम राइज स्कूल के शिक्षक और बच्चों ने बनाए सीड बॉल, शिक्षकों ने बच्चों को बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
शाजापुर के हरायपुरा स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ सीड बॉल बनाए। शिक्षकों ने बच्चों को सीड बॉल बनाना सिखाया। बताया कि किस तरह से यह सीट बॉल को मिट्टी और पानी वाले स्थान पर फेंका जाएं। बच्चों को बताया कि मिट्टी और पानी के संरक्षण में रहकर यह सीड बॉल अंकुरित होकर पौधा बनेगी। कार्यक्रम में 263 बच्चों ने सहभागिता की।