शाजापुर: बेरछा मोहल्ले में बेरछा पुलिस ने मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक का किया आयोजन
शाजापुर बेरछा पुलिस ने मोहर्रम के पर्व को लेकर मुस्लिम समाज जनों के साथ शांति समिति की बैठक की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम का पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर आज शनिवार को बेरछा मोहल्ले में पुलिस द्वारा मुस्लिम समाज जनों के साथ बैठक आयोजित कर मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर बैठक की।