लालगंज: लहुरियादह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खपरैल के मकान में लगी आग, नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ नष्ट
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव में बुधवार गुरुवार की आधी रात करीब 1:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में खपरैल के मकान में आग लग गई। संयोग ठीक था कि घर के भीतर दो बच्चों के साथ सो रही गृह स्वामी की पत्नी की नींद खुल गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लहुरियादह गांव निवासी पन्नालाल धइकार के खपरैल मकान में अज्ञात कारणों से आग लगी।