PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर कोपेश्वरनाथ मंदिर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, विधायक अनिल त्रिपाठी व DM आलोक कुमार ने जलाया दीप !
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड बघौली के कोपिया स्थित कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक, डीएम सहित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में 1000 से अधिक दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने और विकसित भारत@2047 के संकल्प में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
#SantKabirNagar #NarendraModi #SevaSankalpAbhiyan #PMModiBirthday #BreakingNews