प्रतापगढ़: सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर एडीएम ने विभाग को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में
प्रतापगढ़,अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऐसी योजनाएं जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलता है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं टीबी रोगियों के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की राशि