बैतूल नगर: किसानों का हल्ला बोल: गेहूं खरीदी, कर्ज राहत और नरवाई FIR पर फूटा गुस्सा, समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन!
बैतूल में किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। भारतीय किसान संघ ने सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।