पलिया: ओवरलोड ट्रांसफार्मर से परेशान सैकड़ों मोहल्लेवासियों ने पलिया डिवीजन में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पलियाकलां नगर के मोहल्ला इकराम नगर में बीते 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार हो रही बिजली कटौती, और तकनीकी फाल्ट की समस्या से तंग आकर सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी बुधवार को अपनी शिकायत लेकर विद्युत विभाग के पलिया डिवीजन कार्यालय पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया