खुरई: सिलारपुर में 47 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी, बेटी के रिश्ते की बात चल रही थी, मानसिक बीमारी का भी था इलाज
Khurai, Sagar | Nov 4, 2026 बुधवार शाम 7 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिलारपुर गांव में 47 वर्षीय परस राम साहू ने नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली, मृतक के भाई ने बताया कि उनका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था, बेटी के रिश्ते के लिए भी लोग आ रहे थे कुछ दिनों बाद रिश्ता तय होने वाला था,लेकिन फांसी लगा ली, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया।