Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

पैतृक संपत्ति विवाद में बेटे ने बहन और पिता पर लगाए गंभीर आरोप . #हरदोई: live जिले के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी बहन, बहनोई और पिता पर मानसिक उत्पीड़न, मकान निर्माण में बाधा डालने तथा पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम कोरोरखुर्द, मजरा फोरोकला निवासी शुभम कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वह अपने पुस्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। शुभम का कहना है कि वह अपने पिता का इकलौता पुत्र है, लेकिन उसकी बहन संध्या पत्नी राम प्रताप निवासी बघौली चौराहा आए दिन उसके पिता को उसके खिलाफ भड़काती रहती है। पीड़ित का आरोप है कि बहनोई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण परिवार पर दबाव बनाया जाता है और उसके पिता को गुमराह किया जाता है। शुभम ने कहा कि उसकी बहन परिवार की फसल और अनाज पर भी कब्जा कर लेती है। आरोप है कि पिछले करीब दस दिनों से बहन मायके में रह रही है और उसी के उकसावे पर उसके पिता ने मकान निर्माण के दौरान बनाई गई दीवार को गिरा दिया। शुभम ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उसे मकान निर्माण नहीं करने दे रहे हैं तथा गाली-गलौज करते हुए पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से साफ इनकार कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार इस पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी भी मानसिक तनाव में है और परिवार के साथ रहने में असुरक्षा महसूस कर रही है। पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे न्याय दिलाया जाए तथा पैतृक संपत्ति में उसका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित कराया जाए। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

MORE NEWS

ओवरब्रिज का बीम गिरने से मजदूर घायल, डीएम और एसपी पहुंचे मौके पर
 #हरदोई

ओवरब्रिज का बीम गिरने से मजदूर घायल, डीएम और एसपी पहुंचे मौके पर #हरदोई

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

आज दिनांक 22.06.2026 का समय लगभग 10.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ -शाहजहाँपुर-पलिया नेशनल हाईवे मार्ग 731 पर शेदपुर शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल पर बीम को रखते हुए, बीम नीचे गिर जाने के कारण दो लोग घायल हुए है प्राप्त सूचना पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें घायल राहुल पुत्र छोटे लाल व राजेश्वर पुत्र गेंदालाल को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, गिरे हुए बीम को हटवाया जा रहा है तथा घटना के संबंध में संबंधित को जांच हेतु निर्देशित किया गया, मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है । इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई द्वारा दी गयी बाइट
@Igrangelucknow 
@adgzonelucknow 
@dgpup 
@Uppolice

आज दिनांक 22.06.2026 का समय लगभग 10.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ -शाहजहाँपुर-पलिया नेशनल हाईवे मार्ग 731 पर शेदपुर शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल पर बीम को रखते हुए, बीम नीचे गिर जाने के कारण दो लोग घायल हुए है प्राप्त सूचना पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें घायल राहुल पुत्र छोटे लाल व राजेश्वर पुत्र गेंदालाल को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, गिरे हुए बीम को हटवाया जा रहा है तथा घटना के संबंध में संबंधित को जांच हेतु निर्देशित किया गया, मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है । इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई द्वारा दी गयी बाइट @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup @Uppolice

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

बस में क्षमता से अधिक सवार थे यात्री, परिवहन विभाग ने की सीज

बस में क्षमता से अधिक सवार थे यात्री, परिवहन विभाग ने की सीज

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

दारोगा जी नमस्ते! दिल्ली से आया हूं मेरी हत्या हो सकती है...', सच साबित हुई आशंका, युवक के चेहरे को ईंट से कुचलकर मार डाला

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। दिल्ली से कन्नौज अपने घर लौटे युवक ने पुलिस से खुद की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और आखिरकार उसकी आशंका सच साबित हुई।

बदमाशों ने ईंट से चेहरा कुचलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

रविवार सुबह गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। मृतक की मां ने गांव में ही रहने वाली बेटे की प्रेमिका, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी के गांव लीलापुर्वा की है।

ठेके पर बैठकर शराब पी

लीलापुर्वा निवासी 24 वर्षीय सचिन की बीती 22 जनवरी को गांव के अतुल के साथ मारपीट हुई थी। घटना के दूसरे दिन सचिन दिल्ली चला गया था। वहां निजी कंपनी में नौकरी करने लगा था। शनिवार शाम करीब सात बजे सचिन रोडवेज बस से हरदोई मोड़ पर उतरा था। घर न जाकर उसने पहले शराब ठेका पर जाकर शराब पी। रात करीब नौ बजे गश्त कर रहे मानीमऊ चौकी प्रभारी करन वीर सिंह और सिपाही धीरज ने उसे नशे में देखकर ई-रिक्शा पर बैठाकर घर भेजा था।

घटना स्थल पर पड़ा खून देखते सीओ कुलवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी। जागरण

शव के पास पड़ी थी ईंट

मानीमऊ रेलवे स्टेशन के सामने ई-रिक्शा से उतरकर सचिन पैदल गांव के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पास ही एक ईंट पड़ी थी जिससे चेहरा कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई। एसपी विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

इनके खिलाफ हत्या का केस

मृतक की मां रज्जो देवी ने सदर कोतवाली में गांव में रहने वाली सलोनी, उसके भाई दिग्विजय सिंह, अतुल और उसके पिता नारायण के खिलाफ बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मां का कहना है कि सलोनी ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दिवंगत तीन भाई और एक बहन है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हत्या की किसने की है, इस पर जांच चल रही है।

पहले ही जता थी आशंका

गांव पहुंचने पर सचिन को हत्या की आशंका पहले से थी। शराब के नशे में दारोगा को देखकर उसने दारोगा जी नमस्ते करते हुए कहा था कि मैं दिल्ली से गांव लौट रहा हूं। गांव पहुंचते ही मेरी हत्या हो सकती है। इससे दारोगा ने गुजर रहे ई-रिक्शा को रोकते हुए उसे गांव के लिए भेज दिया था, लेकिन वह घर तक नहीं पहुंचा पाया। घर से चंद कदमों की दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई।

अक्सर लोगों से विवाद रहता था सचिन का

मानीमऊ के लीलापुर्वा निवासी सचिन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा है। वर्ष 2015 में पिता श्रीराम का निधन हो गया था। इससे परिवार की जिम्मेदारी सचिन पर थी। गांव में रहने वाली सलोनी से प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को थी। शराब पीने के बाद अक्सर सचिन लोगों से विवाद कर लेता था। इससे उसकी कई लोगों से रंजिश भी थी।

मां के कहने पर दिल्ली चला गया था

जनवरी में अतुल से मारपीट के बाद मां के कहने पर वह दिल्ली चला गया था। शनिवार को जब सचिन गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे पर मानीमऊ मोड़ के पास उतरा, तो शराब ठेका पर शराब पीने लगा। मानीमऊ चौकी प्रभारी करन वीर सिंह और सिपाही धीरज को देखकर उसने दारोगा जी नमस्ते करते हुए कहा कि वह अभी दिल्ली से लौटा है। गांव में उसकी हत्या हो सकती है। यह सुनकर नशे की हालत में दारोगा ने उसे घर के लिए भेज दिया।

मृतक के मोबाइल की सीडीआर से हुआ ये राजफाश

इससे स्पष्ट होता है कि सचिन को हत्या की पहले से आशंका था, लेकिन शराब पीने के कारण घर न जाकर वह इधर-उधर घूमता रहा। उधर बेटे के घर आने के इंतजार में मां रज्जो देवी जागती रहीं। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने बेटे की हत्या की जानकारी दी, तो वह बेसुध हो गईं। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली गई है। इसमें सलोनी से गांव के कुछ लोगों से फोन पर की गई बात सामने निकल कर आई है। पूरे मामले की जांच कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

दारोगा जी नमस्ते! दिल्ली से आया हूं मेरी हत्या हो सकती है...', सच साबित हुई आशंका, युवक के चेहरे को ईंट से कुचलकर मार डाला कन्नौज। यूपी के कन्नौज में रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। दिल्ली से कन्नौज अपने घर लौटे युवक ने पुलिस से खुद की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और आखिरकार उसकी आशंका सच साबित हुई। बदमाशों ने ईंट से चेहरा कुचलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। मृतक की मां ने गांव में ही रहने वाली बेटे की प्रेमिका, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी के गांव लीलापुर्वा की है। ठेके पर बैठकर शराब पी लीलापुर्वा निवासी 24 वर्षीय सचिन की बीती 22 जनवरी को गांव के अतुल के साथ मारपीट हुई थी। घटना के दूसरे दिन सचिन दिल्ली चला गया था। वहां निजी कंपनी में नौकरी करने लगा था। शनिवार शाम करीब सात बजे सचिन रोडवेज बस से हरदोई मोड़ पर उतरा था। घर न जाकर उसने पहले शराब ठेका पर जाकर शराब पी। रात करीब नौ बजे गश्त कर रहे मानीमऊ चौकी प्रभारी करन वीर सिंह और सिपाही धीरज ने उसे नशे में देखकर ई-रिक्शा पर बैठाकर घर भेजा था। घटना स्थल पर पड़ा खून देखते सीओ कुलवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी। जागरण शव के पास पड़ी थी ईंट मानीमऊ रेलवे स्टेशन के सामने ई-रिक्शा से उतरकर सचिन पैदल गांव के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पास ही एक ईंट पड़ी थी जिससे चेहरा कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई। एसपी विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इनके खिलाफ हत्या का केस मृतक की मां रज्जो देवी ने सदर कोतवाली में गांव में रहने वाली सलोनी, उसके भाई दिग्विजय सिंह, अतुल और उसके पिता नारायण के खिलाफ बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मां का कहना है कि सलोनी ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दिवंगत तीन भाई और एक बहन है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हत्या की किसने की है, इस पर जांच चल रही है। पहले ही जता थी आशंका गांव पहुंचने पर सचिन को हत्या की आशंका पहले से थी। शराब के नशे में दारोगा को देखकर उसने दारोगा जी नमस्ते करते हुए कहा था कि मैं दिल्ली से गांव लौट रहा हूं। गांव पहुंचते ही मेरी हत्या हो सकती है। इससे दारोगा ने गुजर रहे ई-रिक्शा को रोकते हुए उसे गांव के लिए भेज दिया था, लेकिन वह घर तक नहीं पहुंचा पाया। घर से चंद कदमों की दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई। अक्सर लोगों से विवाद रहता था सचिन का मानीमऊ के लीलापुर्वा निवासी सचिन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा है। वर्ष 2015 में पिता श्रीराम का निधन हो गया था। इससे परिवार की जिम्मेदारी सचिन पर थी। गांव में रहने वाली सलोनी से प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को थी। शराब पीने के बाद अक्सर सचिन लोगों से विवाद कर लेता था। इससे उसकी कई लोगों से रंजिश भी थी। मां के कहने पर दिल्ली चला गया था जनवरी में अतुल से मारपीट के बाद मां के कहने पर वह दिल्ली चला गया था। शनिवार को जब सचिन गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे पर मानीमऊ मोड़ के पास उतरा, तो शराब ठेका पर शराब पीने लगा। मानीमऊ चौकी प्रभारी करन वीर सिंह और सिपाही धीरज को देखकर उसने दारोगा जी नमस्ते करते हुए कहा कि वह अभी दिल्ली से लौटा है। गांव में उसकी हत्या हो सकती है। यह सुनकर नशे की हालत में दारोगा ने उसे घर के लिए भेज दिया। मृतक के मोबाइल की सीडीआर से हुआ ये राजफाश इससे स्पष्ट होता है कि सचिन को हत्या की पहले से आशंका था, लेकिन शराब पीने के कारण घर न जाकर वह इधर-उधर घूमता रहा। उधर बेटे के घर आने के इंतजार में मां रज्जो देवी जागती रहीं। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने बेटे की हत्या की जानकारी दी, तो वह बेसुध हो गईं। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली गई है। इसमें सलोनी से गांव के कुछ लोगों से फोन पर की गई बात सामने निकल कर आई है। पूरे मामले की जांच कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

पैतृक संपत्ति विवाद में बेटे ने बहन और पिता पर लगाए गंभीर आरोप . #हरदोई: live जिले के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी बहन, बहनोई और पिता पर मानसिक उत्पीड़न, मकान निर्माण में बाधा डालने तथा पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम कोरोरखुर्द, मजरा फोरोकला निवासी शुभम कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वह अपने पुस्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। शुभम का कहना है कि वह अपने पिता का इकलौता पुत्र है, लेकिन उसकी बहन संध्या पत्नी राम प्रताप निवासी बघौली चौराहा आए दिन उसके पिता को उसके खिलाफ भड़काती रहती है। पीड़ित का आरोप है कि बहनोई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण परिवार पर दबाव बनाया जाता है और उसके पिता को गुमराह किया जाता है। शुभम ने कहा कि उसकी बहन परिवार की फसल और अनाज पर भी कब्जा कर लेती है। आरोप है कि पिछले करीब दस दिनों से बहन मायके में रह रही है और उसी के उकसावे पर उसके पिता ने मकान निर्माण के दौरान बनाई गई दीवार को गिरा दिया। शुभम ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उसे मकान निर्माण नहीं करने दे रहे हैं तथा गाली-गलौज करते हुए पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से साफ इनकार कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार इस पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी भी मानसिक तनाव में है और परिवार के साथ रहने में असुरक्षा महसूस कर रही है। पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे न्याय दिलाया जाए तथा पैतृक संपत्ति में उसका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित कराया जाए। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News