एंकरिंग करियर में उभरता चेहरा, जिला लाहुल स्पीति के गांव केलांग की देचेन डोलमा ने छोटी सी उम्र में हासिल किया बडा मुकाम
हिमाचल के अनेकों राज्यों के इलावा नेपाल में भी मंच संचालन कर लहरा चुकी अपनी प्रतिभा का परचम
Kullu Times
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग से एक युवा देचेन डोलमा सुपुत्री सोनम छोमो एवं स्वर्गीय तारा चंद
गाँव केलांग की बेटी इन दिनों सुर्खियों में है, वर्तमान में कुल्लू के एक निजी स्कूल में कार्यरत देचेन डोलमा एंकरिंग के क्षेत्र में एक नया उभरता चेहरा बन कर उभर रही है, देचेन ने कुल्लू टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अगस्त 2025 में एंकरिंग करियर शुरू किया और 1 साल के भीतर उन्हें हिमाचल प्रदेश में शिमला समर फेस्टिवल, कांगड़ा कारनिवल, माँ शुलिनी मेला, सुन्दरनगर नलवाढ मेला, जनाजातीय उत्सव, ला दरचा मेला, रिवाल्सर छेशु और यहां तक कि नेपाल में भी एक कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला। देचेन डोलमा ने बताया कि उनके पिता जी के स्वर्गवास के बाद उनके नाना ने मेरी जिम्मेदारी ली और मेरी सारी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की फीस का भुगतान किया और बचपन से ही मेरी देखभाल की। वर्तमान में देचेन अपनी मौसी और नानी के साथ रहती हूँ जबकि उनकी माँ लाहुल में रहती है।उन्होंने बताया कि मेरी मौसी ने भी उन्हें काफ़ी मदद की है और आज जो कुछ भी हूँ, उसके लिए सक्षम बनाने में उनका भी एहम भूमिका रही है । मैंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल मोहल से की, उसके बाद बी एस सी नॉन मेडिकल स्नातक की उपाधि प्राप्त की , मैंने धर्मशाला, कांगड़ा से बी एड के साथ-साथ इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर्स किया और HPTET और CTET परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली। देचेन डोलमा ने कुछ समय तक कांगड़ा में शिक्षिका के रूप में सेवा की और वर्तमान में जिला कुल्लू के एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका के रूप में नियुक्त हूँ। और निकट भविष्य में अपने एंकरिंग करियर को जारी रख स्वयं को सक्षम बना घर परिवार की आर्थिकी में मदद करती रहूंगी।
Kullu, Kullu | Sep 15, 2026