बनकटवा: नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस ने 420 बोतल नेपाली शराब की बरामदगी की, तस्कर फरार
पूर्वी चंपारण:- बनकटवा जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नेपाल बॉर्डर के समीप सैनिक रोड स्थित भवानीपुर बसवारी में छापेमारी के दौरान 420 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई।बरामद शराब में 330 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब एवं 90 बोतल नेपाली एंबीशन शराब शामिल है, जिसकी प्रत्येक बोतल 300 एमएल की है।