फतुहा: मछरियावां बाजार में श्रृंगार की दुकान में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
Fatwah, Patna | Jul 8, 2025 मछरियावां बाजार में स्थित एक सिंगार के दुकान में असामाजिक तत्व के लोगों ने आग लगा दिया है। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। पीड़ित दुकान मालिक विभा देवी ने फतुहा थाने में अज्ञात असामाजिक तत्व के लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।