फतुहा: किसमिरिया गांव के पास महतमाइन नदी में डूबने से 54 वर्षीय महिला की मौत
Fatwah, Patna | Jul 8, 2025 किसमिरिया गांव के पास महतमाइन नदी में डूबने से एक 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला सोमवार के शाम में ही डूब गई थी। लेकिन मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे महिला का शव घटनास्थल के पास से ही नदी से बरामद कर लिया है। मृत महिला की पहचान कि किसमिरिया गांव निवासी गोरख मांझी की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएपटना भेज दिया है।