मानिकपुर: चित्रकूट में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ, 08 केन्द्रों पर 17 बैच संचालित
चित्रकूट, सोमवार सुबह 10 बजे से शुभारंभ किया गया,जनगणना 2027 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के 08 केन्द्रों पर हुआ। कर्वी के 03, मानिकपुर के 02, राजापुर और मऊ के 01-01 तथा एक निकाय केन्द्र पर कुल 17 बैचों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्घाटन किया और प्रतिभागियों को डेटा संकलन, मोबाइल ऐप व फील्ड कार्य की जानकारी दी गई।