उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वॉटरफॉल पर कपड़े धोने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान वॉटरफॉल क्षेत्र कुछ समय के लिए रणक्षेत्र जैसा नजर आया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला यमुनानगर जोन के Kaundhiyara क्षेत्र का बताया जा रहा है।
.
.
.
.
#Prayagraj #Kaundhiyara #UPNews #ViralVideo #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jun 15, 2026