मेरठ पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए मौलाना बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जन सेवा केंद्र की आड़ में साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। आरोप है कि वे भोले-भाले लोगों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज हासिल कर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने में किया जाता था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 139 आईडी कार्ड, 180 आधार कार्ड, 97 पैन कार्ड और 10 बैंक पासबुक बरामद की गई हैं। बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
.
.
.
.
#Meerut #CyberFraud #CyberCrime #MeerutPolice #UPPolice
Fatehabad, Agra | Jun 15, 2026