उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बैठक के दौरान ही माहौल बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि पंचायत में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला बार थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावली का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
.
.
.
.
#Lalitpur #UPNews #Panchayat #ViralVideo #BreakingNews #BarThana
Fatehabad, Agra | Jun 15, 2026