कोडरमा: उपायुक्त ने समाहरणालय से तंबाकू मुक्त जागरूकता रथ को किया रवाना, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
उपायुक्त ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी गलत संगत की वजह से नशे की गिरफ्त में आ रही है इस समस्या को लोग महसूस कर रहे हैं। इसलिए जिलांतर्गत सभी युवाओं से अपील की, कि इसे एक चुनौती के रूप में ले एवं अपने आप को नशे से बचाएं। तम्बाकू एवं इसके उत्पादों का सेवन से बचें एवं दूसरो को भी जागरूक करें क्योंकि इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की प्रबल संभावना होती है।