कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर RPF ने संदिग्ध बैग से 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की
Operation "SATARK" के तहत 09.10.2025 को निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04/05 पर गश्त के दौरान शौचालय के पास दो संदिग्ध काले बैग मिले। जांच में बैग से रॉयल चैलेंज व डबल ब्लू व्हिस्की की कुल 1275 मिली शराब (कीमत ₹1240) बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया।