कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर RPF ने एक युवक को चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया
09.10.2025 को निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफार्म संख्या 04/05 पर गश्ती के दौरान सतीश कुमार (24 वर्ष, औरंगाबाद, बिहार) को 1 बकार्डी और 3 बोतल 8PM व्हिस्की सहित पकड़ा। कुल 3000 मिली शराब (कीमत ₹3610) जब्त कर उसे गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।