कोडरमा: उपायुक्त की पहल से बिरहोर जनजाति के विकास के लिए लगाए गए सोलर लाइट, अब रात में भी होगा रोशन
झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-02 स्थित बिरहोर कॉलोनी में वर्षों से मुख्यधारा से वंचित बिरहोर जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उपायुक्त कोडरमा के नेतृत्व में बिरहोर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।