कोडरमा: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया गया
झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची के निर्देश के आलोक में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने कोडरमा सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित सखी वन स्टॉप सेन्टर कोडरमा का निरीक्षण किया l उल्लेखनीय है की माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची द्वारा रिट पिटीशन में पारित आदेश में दिए गए निर्देश के अनुपालन में निरीक्षण किया गया।