रामपुर: ग्राम धमोरा स्थित हाइवे पर ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 9, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी विनोद शहर से अपने गाँव मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। ग्राम धमोरा स्थित हाइवे पर ट्रेक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।