रामपुर: रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र के ज़ीरो पॉइंट पर ट्रक ने टेम्पू को मारी टक्कर, चार लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 9, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे के आसपास थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है।